May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। बीदासर रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर में आयोजित सत्यवादी तेजाजी महाराज की कथा में आज तीसरे दिन संपन्न हुई। कथावाचिका विमला बाईसा ने गौरक्षा में प्राणोत्सर्ग करने वाले तेजाजी की कथा के विभिन्न प्रसंग सुनाए। उन्होंने लाछा गुजरी को वचन देने, युद्ध मैदान में वीरता का प्रदर्शन करने, वचन निभाने के लिए सर्प के पास लौट आने की कथाएं सुनाई। कथा पांडाल में “तेजाजी होया जोधजवान” के जयकारे गूंज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लिया। शनिवार शाम को मूर्ति का नगर भ्रमण संपन्न हुआ व कथा को गणेश मंदिर तक पहुंचाने की शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे व डीजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते इस यात्रा में शामिल हुए। ट्रस्ट सदस्यों द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली जा रही है।
सुरसुरा से आई ज्योत, रीड़ी में हुआ भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजाजी धाम सुरसुरा से मंदिर परिसर में स्थापना के लिए ज्योत आज सुबह पहुंची तो भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ ज्योत रथ का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने ज्योत दर्शन कर तेजाजी के जयकारे लगाए। वहीं रविवार सुबह ज्योत रीड़ी पहुंची तो सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ज्योत रथ का स्वागत किया। लोढ़र पर चढ़कर युवाओं ने पुष्प वर्षा की और जयकारों के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया।
आज रात होगा विशाल जागरण, कल सुबह होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज रात मंदिर परिसर में विशाल जागरण का आयोजन होगा। जिसमें तेजा गायन और भजनों की प्रस्तुतियां होगी। कल सुबह मंदिर परिसर में धूमधाम से वैदिक विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। बड़ी संख्या में तेजाजी महाराज के श्रद्धालु समारोह में शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा पांडाल में कथा श्रवण के लिए शामिल हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरसुरा धाम से पहुंची ज्योत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के बाद संपन्न हुआ मूर्ति नगर भ्रमण यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा को शोभायात्रा निकाल कर पहुंचाया गणेश मंदिर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते तेजाजी भक्त शामिल हुए शोभायात्रा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में भव्य स्वागत किया गया ज्योत रथ का, यात्रियों का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा निवासी श्रवणराम जाखड़ व उनकी पौत्री दीक्षा जाखड़ ने कथावाचिका विमला जाखड़ का सम्मान किया।