May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-05-10 at 13.49.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। जमीन के लिए ऐसे ऐसे विवाद क्षेत्र में सामने आ रहें है जिनमें रसूखदारों से लेकर सामान्य परिवारों के लोग भी कोर्ट कचहरी पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहें है।
क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान निवासी नरपतसिंह राजपूत ने उम्मेद कंवर पत्नी मालसिंह और पुदंलसर निवासी दशरथसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह कितासर की रोही में स्थित अपने दो खेतों पर केसीसी बनवाने गया तो उसे जानकारी मिली कि खेत के फर्जी दस्तावेज से बेच दिए गए है।
परिवादी ने बताया कि उसके दो खेत खसरा नबंर 226 तादादी 9.7400 हैक्टेयर व खसरा नबंर 87 तादादी 8.1200 हैक्टेयर कितासर बीदावतान की रोही में स्थित है। ये खेत परिवादी के पिता गुमानसिंह व मालसिंह राजपूत के ½-1/2 हिस्सा दर्ज थी। उसके माता पिता की मृत्यु के बाद अन्य वारिसानों के हिस्सा त्याग उसके पक्ष में कर दिया जिससे खेत उसके ही कब्जा, काश्त उपयोग व उपभोग में चले आ रहें थे। उसने बताया कि उसके काका मालसिंह का विवाह उम्मेद कंवर से हुआ परंतु विवाह के सात माह बाद ही उम्मेद कंवर ससुराल छोड़कर पीहर चली गई। उसके काका के कोई संतान नहीं हुई और उसकी काकी के चले जाने के बाद काका भी घर छोड़कर चले गए जिनका आज तक कुछ पता नहीं चला है। काका ने घर से जाते हुए खेतों को अपने भाई गुमानसिंह को मौखिक ए ऐलान दे दिए थे। आरोपी उम्मेद कंवर ने लापता काका की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र 4 फरवरी 1976 अंकित करवा दी, और ½ हिस्सा भूमि को बेईमानीपूर्वक फर्जी दस्तावेज बनाकर ये भूमि दशरथसिंह के नाम बेचान 29 अक्टूबर 2025 को दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व इसकी जांच एएसआई देवाराम करेंगे।