May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-05-10 at 14.14.24 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। नागौर जिले के चाऊ गांव से 2024 की भर्ती में 213वीं रैंक पर आरएएस चयनित महेंद्र नाथ सिद्ध रविवार को गांव रीड़ी पहुंचे और वीर बिग्गाजी की शीश देवली पर धोक लगाई। उन्होंने धुणा दर्शन किए और प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजन किया।
मंदिर परिसर में ही आरएएस महेंद्रनाथ, उनके पिता भागीरथनाथ जाखड़ व परिजनों का ग्रामीणों ने साफा व शॉल पहना कर सम्मान किया। महेंद्र ने सभी का आभार जताया व युवाओं को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी क्षेत्र में जावें बस वे कड़ी मेहनत करने की ठान लें तो निश्चित रूप से सफल होंगे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पोकरनाथ सिद्ध, आसुराम जाखड़, कालूनाथ सिद्ध, मालाराम जाखड़, काननाथ, बालूराम जाखड़, अन्नाराम सुथार, डॉ दीपक, चंदूनाथ सिद्ध, मुन्नीनाथ, शंकरनाथ, देबूनाथ, मास्टर उदयनाथ सिद्ध, तोलाराम जाखड़, मामराज नाथ कूकणा, लालनाथ सिद्ध सहित अनेक युवा मौजूद रहें। स्वागत कार्यक्रम का संचालन मास्टर ईश्वरनाथ सिद्ध ने किया।