May 20, 2026
000000000

बैनर, होर्डिंग लगाने के लिए वसूले जा रहें चार्ज में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। नगरपालिका क्षेत्र में लगाए जा रहें बैनर व होर्डिंग पर मनमाना चार्ज वसूल करने में कोई गिरोह सक्रिय होने के आरोप लगाते हुए नागरिकों ने ईओ सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। नागरिकों ने बताया कि वर्ष 2026-27 के इस बाबत कोई टेंडर नहीं हुआ है। वहीं यदि टेंडर किए गए है तो टेंडर के बारे में जानकारी मांगी गई है। इस दौरान मनीष भार्गव, अशोक झाबक, दिनेश भार्गव, मूलचंद स्वामी, आनंद दाधीच, केके जांगिड़, सुरेश कुमार ने ज्ञापन देकर इस मामले में जांच करने व कथित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

मेघवाल समाज श्मशान भूमि में हाई मास्क लाइट ठीक करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 में स्थित मेघवाल समाज श्मशान भूमि की खराब हाई मास्क लाइट से यहां अंधेरा छाया रहता है। सोमवार को वार्ड के संदीप भारतीय, रवि कुमार, मदन नायक ने ईओ श्रीवर्धन शर्मा को ज्ञापन देकर इस लाइट को दुरस्त करवाने की मांग की है। संदीप ने बताया कि यहां सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग घुमने आते है, जो अंधेरे के कारण परेशानी का अनुभव करते है। शर्मा ने संबंधित ठेकेदार को शीघ्र ही इस लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए है।