May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 19.45.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। नीट 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद विद्यार्थियों ने री नीट की तैयारी शुरू कर दी है। पश्चिमी राजस्थान के प्रतिष्ठित भारती कैरिअर इंस्टिट्यूट में रि नीट 2026 के नि:शुल्क फुल सिलेबस मेजर टेस्ट सीरीज 18 मई 2026 से शुरू किए जा रहें है। विद्यार्थियों की तैयारी को पुख्ता करने व उनके आत्मबल को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार टेस्ट सीरीज में बीकानेर जिले भर से कोई भी छात्र छात्रा शामिल हो सकती है।
गुरूवार को इंस्टिट्यूट ने पहले फेज का टाइम टेबल जारी करते हुए बताया कि पहला टेस्ट 18 मई को होगा वहीं दूसरा 21 मई, तथा 25 मई, 28 मई, 1 जून, 4 जून, 8 जून व 11 जून को टेस्ट होंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टेस्ट का आयोजन होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी व उनके अभिभावक 8696626052 पर संपर्क कर सकते है।
इंस्टिट्यूट के श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि इसी के साथ नीट 2027 की तैयारी के लिए टारगेट बैच शुरू हो गया है। जिसमें विद्यार्थियों के लिए AC क्लासरूम, कोटा की तर्ज पर तैयार स्टडी मटेरियल, अनुभवी शिक्षक, रेगुलर टेस्ट सीरीज तथा पहले दिन से लाइब्रेरी सुविधा शामिल है। स्वामी ने बताया कि शाम 7 बजे तक शिक्षकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है ताकि विद्यार्थी अपने डाउट्स का समाधान तुरंत प्राप्त कर सकें। इसके अलावा संस्थान द्वारा इंटीग्रेटेड B.Sc. प्रोग्राम की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी NEET की तैयारी के साथ-साथ अपनी ग्रेजुएशन भी जारी रख सकेंगे। जिससे विद्यार्थियों का कोई शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ नहीं होगा और उन पर मानसिक दबाव भी कम रहेगा।