May 20, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। अंग्रेजी भाषा बोलना आज के समय की जरूरत बन गई है। श्रीडूंगरगढ़ में अंग्रेजी सीखने के लिए विश्वसनीय सेवाएं दे रहें संस्थान लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी इन गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों और पेशेवरों (प्रोफेशनल्स) के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। एकेडमी द्वारा विशेष कोर्स लॉन्च किए जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा सिखाने पर केंद्रित हैं।
एकेडमी में अंग्रेजी भाषा सीखने और उसे मजबूत करने के लिए इस कोर्स को तैयार किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों और पेशेवरों को अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना पूरी सटीकता के साथ सिखाया जाएगा। इसके साथ ही अंग्रेजी भाषा के माध्यम से ही उनका व्यक्तित्व विकास (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट), कॉन्फिडेंस बिल्डिंग (आत्मविश्वास बढ़ाना) और लाइफ स्किल्स (जीवन कौशल) जैसी अन्य सभी जरूरी स्किल्स भी विकसित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए ‘स्पेशल 30’ बैच के माध्यम से एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ‘स्पेशल 30’ बैच तैयार किया है। इसमें बच्चों को मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा सिखाने के साथ-साथ उनके समग्र विकास पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ-साथ कामकाजी पेशेवरों के लिए भी नियमित (प्रॉपर) बैच की शुरुआत 21 मई 2026 से होने जा रही है। इस कोर्स में उन्हें अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ उससे जुड़ी प्रोफेशनल स्किल्स सिखाई जाएंगी और उनके अंदर से अंग्रेजी का डर पूरी तरह निकाला जाएगा।
डॉक्टर, शिक्षक, वकील, पत्रकार और राजनेता भी शामिल हो सकते हैं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यह कोर्स विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है, कि इससे कोई भी डॉक्टर, शिक्षक (टीचर), वकील, पत्रकार या राजनेता जॉइन करके अपनी अंग्रेजी भाषा को मजबूत कर सकतें हैं। अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर संवाद और प्रदर्शन के लिए यह कोर्स सभी के लिए उपयोगी साबित होगा। सभी कोर्सेज अंग्रेजी के जाने-माने शिक्षाविद राज सर के निर्देशन में करवाए जाएंगे। राज सर भारती निकेतन, ब्राइट फ्यूचर और संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में फैकल्टी रह चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है और वे पिछले 10 वर्षों से लगातार अंग्रेजी अध्यापन के कार्य से जुड़े हुए हैं।
16 मई से 21 मई तक रहेगी डेमो क्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थान में सभी छात्र और पेशेवर 16 मई से 21 मई 2026 तक चलने वाली फ्री डेमो क्लासेस का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट राजसरएकेडमी.कॉम (rajsiracademy.com) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी व पेशेवर आज ही अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते है। एकेडमी का अपना कैंपस है जो अति आधुनिक व उच्च स्तरीय है। जो पढ़ाई के लिए बिल्कुल अनुकूल है। यहां विद्यार्थियों को अंग्रेजी सीखने के लिए एक शानदार माहौल मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी व अभिभावक 84409 60057 पर संपर्क कर सकते है।