






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। तुलसी सेवा एवं रिसर्च सेंटर में कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोबोटिक घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ संदीप यादव की सेवाएं मिल सकेगी।
ऐसे मरीज जो घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण, दूरबीन द्वारा कंधे व घुटने के लिगामेंट और मेनिष्कस का ऑपरेशन, रीढ़ की हड्डी (गर्दन व कमर) की सभी प्रकार की सर्जरी नवीनतम तकनीक द्वारा, पेल्विस और एसीटाबुलम सर्जरी नवीनतम तकनीक द्वारा, सभी प्रकार के जटिल फ्रेक्चर की रिविजन सर्जरी की समस्याओं से जूझ रहें है, वे कल डॉ संदीप यादव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।
अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ संदीप यादव की सेवाएं अब 16 मई 2026 के बाद प्रतिमाह के तीसरे शनिवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में मिल सकेगी। गांधी ने बताया कि डॉ यादव एम्स दिल्ली में सेवाएं देनेके बाद गत 9 वर्ष से महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। रोबोटिक घुटना व कुल्हा प्रत्यारोपण में दक्षिण कोरिया व ऑस्ट्रिया से एक एक वर्ष फैलोशिप करने के बाद वे 10 हजार से अधिक सफल जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी कर चुके है। डॉ यादव को जोड़ों संबंधी रोगों के इलाज में महारत हासिल है।



