






आरटीई भुगतान के लिए शिक्षा निदेशक को दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन “सेवा” संगठन ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को निजी विद्यालयों को आरटीई का बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने आरटीई के बकाया भुगतान की मांग करते हुए कहा कि, “निजी स्कूल सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षा का अधिकार कानून को लागू कर रहे हैं, लेकिन भुगतान में देरी से स्कूलों का संचालन करना असंभव होता जा रहा है। भादू ने कहा कि शिक्षा सत्र 2025- 26 बीत जाने के बाद भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि शिक्षा सत्र 2026-27 की आरटीई के प्रवेश की लगभग प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने से गैर सरकारी स्कूलों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। समय रहते सरकार ने फीस का पुनर्भरण नहीं किया तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होगा। शिक्षा निदेशक ने मंडल सदस्यों को आश्वस्त करते हुए बजट आवंटन और तकनीकी बाधाओं को दूर कर अगले सप्ताह तक भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर देने की बात कही। मंडल में संगठन के नगर संयोजक शैलेंद्र यादव, योगेश शुक्ला, मांगीलाल ढाका, हंसराज धौलपुरिया आदि शामिल रहें।

दानदाता बाफना ने कासित कक्ष में दिया कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मालू भवन में जैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा संचालित सेवा में कासित कक्ष में कूलर की सुविधा नहीं होने से यहां सेवा में रहने वाले कार्मिक परेशान हो रहे थे। ऐसे में बेहाल करने वाली गर्मी से राहत देते हुए दानदाता राजकुमार बाफना कालीकट प्रवासी ने कक्ष में कूलर लगवाने की स्वीकृति दी। बाफना ने मालचन्द तातेड़, अशोक झाबक के मार्फत एयर कूलर लगवाया। इस मौके पर मांगीलाल तावानियां, सीताराम नाई, भैराराम नाई सभी ने दानदाता का आभार जताया।




