






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2026। परेशान जनता की आवाज बुलंद करने के लिए देहात कांग्रेस द्वारा जिले भर में प्रदर्शन किए जा रहें है। इसी क्रम में देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में मंगलवार, 19 मई को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आमजन की बिजली पानी की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। सियाग ने बताया कि जनहित की आवाज को उठाई जाएगी जिससे सरकार व विभागों की आंखे खुल सके। पानी बिजली के लिए जिले भर में लोग बुरी तरह से परेशान है। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीडूंगरगढ़, सूडसर व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के लिए जन संपर्क शुरू कर दिया गया है। कमेटी सदस्यों द्वारा गांवो में संपर्क कर कार्यकर्ताओं को मंगलवार सुबह 11 बजे उपखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।



