






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2026। क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीड़ी में हुए घटना की सूचना मिलने पर एएसआई भगवानाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को खेजड़ी के पेड से नीचे उतरवा कर मोर्चरी में रखवाने के लिए पुलिस दल रवाना हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी निवासी 30 वर्षीय पोकरराम पुत्र सुखराम जाखड़ ने अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक एक 8 वर्षीय बालक का पिता है और उसने रविवार सुबह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के परिजन बुरी तरह से निराश हुए है और घर भर में माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए ढ़ाढ़स बंधाया। जाखड़ ने पुलिस को सूचना दी और शव को खेजड़ी से उतरवाने में सक्रियता दिखाई।




