






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पत्रकारिता सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाने वाली है एवं टाइम्स के जागरूक पाठक भी अपने सामाजिक सरोकारों को निभाने के लिए सत्तत सक्रिय रहते है। टाइम्स के जागरूक पाठक एवं गांव बिग्गा में नेशनल हाईवे पर किंजल रेस्टोरेंट करने वाले दिलीप कुमार एवं अन्य लोगों ने हाईवे पर किकर के पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग को गर्मी में पानी पिलाया एवं परिजनों की तलाश की। दिलीप ने बताया कि सुबह 9 बजे से किकर के पेड़ के नीचे बुजुर्ग पड़ा हुआ था एवं पहले तो गौर नहीं किया लेकिन बाद में धूप बढ़ने पर उसे संभाला। बदहवास स्थिति में वहां लेटे बुजुर्ग को लगातार 5-6 बार पानी पिलाया एवं परिजनों की तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12.30 दिलीप ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बुजुर्ग की तस्वीर भेजी, वहीं दूसरी और गांव सातलेरां से गुमशुदा हो रखे बुजुर्ग केशुराम के पुत्र सांवरमल जाट ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। ऐसे में टाइम्स दोनो के बीच सुचना सेतू बना एवं गुमशुदा बुजुर्ग के परिजनों ने बिग्गा में नेशनल हाईवे पर पहुंच कर बुजुर्ग को संभाला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुजुर्ग नशे में लग रहे थे एवं धूप गर्मी में नहीं संभालते तो सुबह से अभी तक निश्चित ही पानी की कमी से कोई अनहोनी हो जाती।




