






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2026। उपजिला अस्पताल में रविवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर 90 मरीजों की बीपी, शुगर व तंबाकू संबंधी नि:शुल्क जांचे की गई। शिविर में अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के बारे में जागरूकता बरतने की बात कहते हुए मरीजों को तंबाकू छोड़ने, आहार में नमक की मात्रा कम करने, ताजे फल व सब्जियां भोजन में शामिल करने, प्रतिदिन व्यायाम या योग करने को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने की बात कही। डॉ स्वामी ने कहा कि सक्रिय जीवनशैली से उच्च रक्तचाप की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। एनसीडी क्लिनिक के बैनर तले आयोजित इस कार्यशाला में काउंसलर मदन मीणा व डीईओ मो.अनवर खान ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान अनेक मरीजों ने परामर्श का लाभ लिया। मरीजों को बीपी जागरूकता के पत्रक बांटे गए।




