May 19, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2026। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में समिति सदस्यों की बैठक में ग्वाला परिवार ने संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में सहयोग राशि सौंपी।
समाज में बालिका शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दानदाता बालिका छात्रावास में बढ़चढ़ कर सहयोग दे रहें है। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि बालिका छात्रावास में धापी देवी पत्नी हनुमानाराम ग्वाला श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में उनके पुत्रों ने 1.01 लाख रुपए की नगद राशि सहयोग में सौंपी। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार जताया। आर्य ने कहा कि दानदाताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकेगी। इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, उदाराम ग्वाला, कुम्भाराम गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, शंकरलाल जाखड़, रामचन्द्र गीला, महेन्द्र ग्वाला, भागुराम जाखड़, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, दयानन्द बेनीवाल एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।