May 19, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2026। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज में बिजली पानी के मुद्दें को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी करते हुए एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिले भर में देहात कांग्रेस के बैनर तले बिजली पानी के लिए विरोध प्रदर्शन किए जा रहें है। इसी क्रम में आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में प्रदर्शन कर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बिजली पानी की समस्याओं के समाधान की मांग की। नेताओं ने देहात व शहर की पेयजलापूर्ति की समस्याओं के बारे में बताया और उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने समाधान के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल के नाम से ज्ञापन दिया गया एवं इससे पूर्व उपखण्ड कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन भी किया गया व मटकियां फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जम कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
हालात नहीं सुधरे तो होगा आंदोलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेताओं ने जनता के हाल बेहाल होने की बात कहते हुए हालात नहीं सुधरने पर क्षेत्र में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने बताया कि गर्मी के मौसम बिजली पानी नहीं दे पा रही उस सरकार के खिलाफ आमजन में रोष है और ये सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस जनांदोलन करेगी। सिहाग ने कहा कि जिले भर में सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर एक दिवसीय प्रदर्शन कर सरकार को चेताया जा रहा है एवं जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने स्थानीय प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि ये सरकार पानी उपलब्ध करवाने में पूरी तरह से विफल है। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने प्रशासन के आश्वासन के बाद भी काम नहीं होने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पानी उपलब्ध करवाने के लिए जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने नीट का पेपर लीक होने पर भी सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, सूडसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम भादू, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका, सिद्ध युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, राजेन्द्र बापेऊ, कन्हैयालाल बाना, सोहनलाल महिया, पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, राधेश्याम सारस्वत, संजय करनानी, युवा कांग्रेस के संतोष गोदारा धोलिया, बुधाराम गांधी, विजयराज सेवग, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश प्रजापत, तुलछीराम गोदारा, रेखाराम कालवा, कन्हैयालाल सोमाणी, प्रभूराम बाना, ओमप्रकाश गुरावा, सुरेन्द्र मारू सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में एससी विभाग की प्रेदश सचिव प्रीति मेघवाल, भूमि विकास चैयरमैन रामनिास गोदारा, बीकानेर से एनएसयूआई देहात जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा आदि भी शामिल हुए।