






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। पुरूषोत्तम मास में धार्मिक अनुष्ठानों और कथाओं का विशेष महत्व माना गया है। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में कल सुबह से सप्त दिवसीय संगीतमय भावगत कथा व नानी बाई का मायरा आयोजन प्रारंभ होगा।
ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कथा गांव के दिखणादा बास में भोमियाजी मंदिर के पास 21 मई से 27 मई तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित होगी। गुरूवार सुबह सवा नौ बजे ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी जो कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगी। कलश यात्रा के बाद कथा प्रारंभ होगी व कथा का वाचन रामस्नेही परंपरा के संत सन्मुखदासजी महाराज करेंगे। वहीं कथा पांडाल में ही रात 7 बजे से नानी बाई का मायरा आयोजन होगा। ग्रामीण युवा कथा की तैयारियों में जुटे है और श्रद्धालुओं में कथा आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।



