






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026 के तहत स्वीकृत नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय में रवि चौधरी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि 25 मई को कार्यालय का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और आमजन को स्थानीय स्तर पर ही विभागीय सुविधाएं मिल सकेंगी। नए कार्यालय के लिए 7 पद स्वीकृत किए गए हैं।



