May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। आधी रात को एक दुकान में घुसकर दुकानदार से की मारपीट करने और नगदी व धूम्रपान का सामान ले जाने के आरोप में तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव मोमासर निवासी कुलदीप पुत्र संपत कुमार प्रजापत निवासी मोमासर ने इसी गांव के राकेश व गोपाल पुत्र गिरधारीलाल जाट, मुकेश पुत्र किशन बावरी व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सूर्यप्रकाशा की दुकान लाछड़सर रोड पर स्थित है। 17 मई 2026 की रात्रि के वक्त करीबन 11.30 बजे सी उसके भाई ने दुकान का शटर बंदकर रखा था और वह दुकान के अंदर हिसाब मिलान कर रहा था। तभी दुकान के बाहर आरोपी आए और जोर जोर से शटर पीटने लगे। उसके भाई ने दुकान बंद होने व सुबह आने की बात कही तो आरोपी पीछे के रास्ते घर में दीवार फांदकर अवैध रूप से घुसे और दुकान की लाईट काट दी। आरोपियों ने सूर्यप्रकाश को जान से मारने की नियत से मारपीट की। दुकान से सिगरेट, बिड़ी, रजनीगंधा, तुलसी के डब्बे व गल्ले में रखे 68,500 रूपए नगदी जबरन निकाल कर ले गए। परिवादी को मौके पर पहुंचा तो आरोपी दुकान की पीछे वाली गली से भाग रहे थे। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच एएसआई रामस्वरूप करेंगे।