May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। दहेज के लालच में दो साल भी गृहस्थी नहीं चली और पीड़ित विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बापेऊ निवासी किशना पुत्री गोपालराम बावरी ने कुनपालसर निवासी अपने पति प्रभुदयाल पुत्र अर्जुनराम बावरी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 13 मार्च 2021 को आरोपी के साथ उसके पीहर में संपन्न हुआ। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया और विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति ने उसे तंग परेशान करने लगा। उसके एक संतान के जन्म पर भी उसके पिता ने छूछक में रूपए, कपड़े व गहने दिए। आरोपी ने करीब ढाई साल पहले 2023 में दहेज की मांग को लेकर उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की और पहने हुए कपड़ों में ही धक्के मारकर बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने पिता के घर आ गई और अभी तक गृहस्थी बसाने का प्रयास करती रही। परंतु आरोपी ने बिना दहेज घर में रखने से मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी।