






ओपन स्कूल में ई-पीसीपी की तिथि 31 मई तक बढ़ाई और त्रुटि सुधार के लिए मिले 5 दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा ई व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (ई-पीसीपी) की लास्ट तिथि अब 20 मई के स्थान पर 31 मई कर दी गई है। विभाग ने अब अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि तक अपनी ईपीसीपी का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए है। विभाग ने साफ किया ये अंतिम अवसर होगा और इसके बाद रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस अवधि तक अपनी ईपीसीपी नहीं करने वाले अभ्यिर्थयों को अनुपस्थित मानकर लिखित परीक्षा में से ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वहीं सत्र 2025-26 में स्ट्रीम-1 के तहत आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिनके आवेदन पत्र त्रुटिपूर्ण या अपूर्णहोने के कारण निरस्त किए गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए एक अंतिम अवसर दिया गया है। पोर्टल कल 22 मई से 26 मई तक पुन: खोला जाएगा। ऐसे अभ्यर्थीअब अपने आवेदन में त्रुटि सुधार व दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।
बिजली निगम में 2005 पदों पर भर्ती की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली कंपनियों में लंबे इंतजार के बाद बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऊर्जा विभाग ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा 869 पद जूनियर इंजीनियर (जेई) के होंगे। 371 पद जूनियर अकाउंटेंट व 765 पद जूनियर/कॉमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के भरे जाएंगे।
1100 पदों की वीओ भर्ती का परिणाम 40 दिन में संभव, इंटरव्यू हटने से प्रक्रिया तेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान जलोक सेवा आयोग पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी माह जारी करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि आयोग इस बार पिछ़ली भर्ती के मुकाबले करीब 2 माह पहले रजिल्ट जारी कर सकता है। 2200 अभ्यर्थियों को विचारित सूची में शामिल किया जा सकता है। आयोग द्वारा 29 मई को रिजल्ट घोषित कर देगा।




