May 28, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। तपती धूप में शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवान सड़क पर उतरे है। पुलिस ने आमजन से यातायात व्यवस्था सुधारने की अपील के साथ सख्त रूख अपनाया है। पुलिस जवान बीच रास्ते में खड़ी गाड़ियों को हटवा रहें है वहीं मोटरसाइकिलें जब्त की जा रही है। बाजार में कार्रवाई से हड़कंप सा मच गया है। लोगों अपनी गाड़ियों को हटाने के लिए भी भागदौड़ कर रहें है। विदित रहें जागरूक लोग व सीएलजी सदस्य लगातार शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग कर रहें है।