May 28, 2026
0000

अस्पताल के पास तेज आवाज में डेक बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ा युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। अस्पताल के पास तेज आवाज में गाने बजाकर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले एक युवक को सेरूणा पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस एएसआई महेंद्र सिंह ने देराजसर निवासी बजरंगलाल को बुधवार को सेरूणा में सरकारी अस्पताल के पास तेज आवाज में डेक बजाने पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से डेक व स्पीकर जब्त किए व आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दे दी है। बता देवें सोशल मीडिया पर देश भर में बेवजह शोर नहीं करने के अनेक संदेश आजकल वायरल हो रहें है। वहीं पुलिस द्वारा लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
रास्ता रोककर युवक से की मारपीट, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में एक युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। मूंडसर निवासी कालूराम पुत्र कीरताराम मेघवाल ने इसी गांव के कैलाश व सुंदरलाल मेघवाल, गांव लालासर निवासी व हाल निवासी तेजरासर सुनील, सेरूणा निवासी दिनेश मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपियों ने 24 मई की रात करीब 9 बजे मूंडसर की रोही में उसके भाई का रास्ता रोका व उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आई है।