May 30, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। प्रकृति प्रदत तेज अंधड़ के बाद अधिकांश क्षेत्रवासी घरों व प्रतिष्ठानों में सफाई के लिए जूझ रहें है। वहीं मोमासर बास, बिग्गाबास व अनेक नीचले जलमग्न इलाकों में लोग घर की परेशानी से नहीं बल्कि गली में भरे पानी की निकासी के लिए जूझ रहें है। पालिका प्रदत इस परेशानी पर नागरिक खुल कर नाराजगी जता रहें है।
पहली ही हल्की बरसात में पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। युवाओं ने पालिका का जल निकासी प्रबंधन हर बार की तरह इस बार भी फैल साबित होने की बात कही। मोमासर बास में वार्ड 9 में मदर इंडिया स्कूल के पास, हनुमानजी मंदिर के पास, उपजिला अस्पताल के पास, बिग्गाबास के नीचले हिस्सों में जलभराव हो गया और आमजन, भर्ती मरीजों के परिजन व राहगीर खासे परेशान हो रहें है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि गलियों में नाले जाम पड़े है। नालों की सफाई नहीं होने से गंदगी ओवरफ्लो हो गई और गलियों में पानी भर गया है। युवाओं ने व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया व जल निकासी की मांग की है। वहीं ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि आज आई बरसात के बाद जहां की भी शिकायत प्राप्त हो रही है वहीं पालिका टीम को भेजकर नालों की डाट निकलवा कर जल निकासी करवाई जा रही है। कार्मिकों की टीम राहत कार्य में लगा दी गई है। एक पेड़ टूट कर गिरने पर जेसीबी भेजकर उसे हटवाया गया है। शर्मा ने टाइम्स को बताया कि हमने मानसून से पूर्व नालों की सफाई की करने के लिए भी अलग अलग मोहल्लों में अलग अलग टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें जून माह के प्रथम सप्ताह में मानसून आने से पहले अपना कार्य पूरा करेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलभराव के बाद नागरिक हो रहें परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने जताई नाराजगी, तुरंत जलनिकासी की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल रोड पर भरा पानी, मरीज व उनके परिजन हो रहें परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के नीचले इलाकों में भरा पानी।