






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के कदम स्कूलिंग से अब कोचिंग की ओर बढ़ रहें है। क्षेत्र की प्रतिभाओं का कोचिंग के लिए होने वाले सीकर कोटा की ओर के पलायन को रोकने के उद्देश्य के साथ प्रारंभ हुए भारती केरियर इंस्टिट्यूट द्वारा नीट व आईआईटी में प्रवेश के लिए विशेष कक्षाओं का प्रारंभ किया गया है। इन कक्षाओं में सीकर कोटा के विषय विशेषज्ञों की टीम को यहां छात्रों के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।
रविवार देर शाम जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। इन परिणामों में भारती केरियर इंस्टिट्यूट के तीन होनहारों ने सलेक्शन हासिल किया है। संस्थान के श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि भारती केरियर इंस्टिट्यूट के पंकज शर्मा ने ऑल इंडिया 603 रैंक (gen-ews), मृदुल वर्मा ने 901 रैंक (obc), व शुभम बोथरा ने 2683 रैंक (gen-ews) रैंक हासिल की है। स्वामी सहित फैक्लटी ने तीनों होनहारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



