June 1, 2026
WhatsApp Image 2026-06-01 at 09.12.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2026। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव रविवार को तेरापंथ भवन में संपन्न हुए जिसमें जगतसिंह संचेती ने 54 वोटों से जीत हासिल की। संचेती ने अपने सामने चुनाव लड़ रहें जगतसिंह पटावरी को चुनाव हराया। चुनाव अधिकारी अशोक संचेती और सहचुनाव अधिकारी नौरतमल संचेती ने विधिवत चुनाव संपन्न करवाए। अशोक संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां कुल वोटर 413 में से 74 मतदाताओं ने वोट दिया। जिनमें 3 वोट अवैध पाए गए व जगतसिंह संचेती ने 54 वोट हासिल किए व जगतसिंह पटावरी को 17 वोट मिले। चुनाव अधिकारी ने विजेता के नाम की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र संचेती की टीम ने पिछले दो वर्षों का लेखा जोखा प्रसतुत किया। मौजिज लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का साफा पहनाकर व फूलमालाओं से सम्मान किया। कार्यक्रम का उप प्रशासक पंचायत जुगराज संचेती, संचालन मंत्री जतन सेठिया ने किया व इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र संचेती सभा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटावरी, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, अणुव्रत समिति की पूर्व अध्यक्षा किरण पटावरी, पन्नालाल संचेती, मदन लाल संचेती, महेंद्र सिंह संचेती, पानमल संचेती, सरवन कुमार संचेती, विक्रांत संचेती, महिला मंडल के अध्यक्षा कंचन पटावरी, महिला मंडल से पुष्पा पटावरी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।