May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनावों में बढती सरगर्मियों के बीच शनिवार को हुए एक गठबंधन ने सबको चौंकाया है। शुक्रवार को जहां पूर्व विधायक एवं वर्तमान में विधायक आपस में भीड़ गए थे वहीं आज शनिवार को पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक का गठबंधन हुआ है। खबर में टविस्ट यह है कि वर्तमान विधायक से गठबंधन करने वाले पूर्व विधायक दूसरे है। माकपा तहसील सचिव कामरेड अशोक शर्मा ने बताया कि माकपा द्वारा 13 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे गए थे एवं अब पूर्व विधायक किशनाराम नाई द्वारा गठित किए गए श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के साथ मिल कर संयुक्त रूप से कस्बे के 37 वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। इस संबध में अशोक शर्मा एवं किशनाराम नाई ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें पालिका चुनाव संयुक्त रूप से पूर्व विधायक किशनाराम नाई के नेत्तृव में लडे जाने एवं सह संयोजक पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ को बनाए जाने की जानकारी दी गई है।