August 30, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2021। रविवार को दोपहर डेढ़ बजे श्रीराम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण के लिए आदर्श विद्या मंदिर में संत समाज की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन किया जाएगा। आरएसएस के खंड चालक आसाराम पारीक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया। खंड पालक भैराराम डूडी ने बताया कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रामजन्म भूमि को तीर्थ बनाने का उत्सव प्रारम्भ होने जा रहा है और प्रति व्यक्ति इसमें भाग लेगा। समिति अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने कहा कि रविवार को आयोजित समाज उत्सव में विभिन्न धर्माचार्य, भामाशाह, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति व आम जन भाग लेंगे व तीर्थक्षेत्र हेतु निधि संकलन का संकल्प लेंगे। स्वामी ने नागरिकों से व मातृ शक्ति से समाज उत्सव में भाग लेने की अपील भी की है। बैठक में समिति के कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने भाग लिया।