June 6, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ से तीन किलोमीटर दूर बीदासर रोड की ओर एक साइक्लोन बना जिसने यहां आस पास जमकर तबाही मचाई है। एक वेयरहाऊस के ध्वस्त होने से करोड़ो का नुकसान हुआ वहीं इसके आस पास चार फैक्ट्रियों में भी खासा नुकसान हुआ है। यहां मौके पर तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा भी मौके पर पहुंचे है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। यहां स्थित सुलतानाराम डूडी, श्रवण गोदारा, हेतराम जाखड़ की फैक्ट्रियों में खासा नुकसान हुआ है। गोदारा एग्रो फूड में टीन शेड उड़ गए और बोरियों में रखा सामान भीग गया। जो टिन शेड उडें वो आधा किलोमीटर दूर तक जाकर गिरे है। टिन शेड एक खेत में बिजली पोल के ऊपर टिन शेड लटके मिले। यहां प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवा का ऐसा भंयकर बवडंर आया कि सब तहस नहस कर दिया। आस पास सैंकड़ो पेड़ व बिजली पोल गिर गए है। हेतराम जाखड़ की रीडी़ के निकट स्थित फैक्ट्री की दीवार भी गिर गई। गांव बाना के जीएसएस में भी भारी नुकसान हुआ है। जीएसएस में बड़ा ट्रांसफार्मर गिर गया व मुख्य यार्ड को भी नुकसान पहुंचा है। गांव बरजांगसर में भी सप्लाई ट्रांसफार्मर गिर गया। इस क्षेत्र में सैंकड़ो पेड़ व पोल गिरे है। बिजली तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया है जिससे कई गांवो की आपूर्ति बाधित हो गई है।
तीन दिन में 126 एमएम हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तीन दिनों में 126 एमएम बरसात हुई है। यहां गुरूवार 75 एमएम, शुक्रवार को 14 एमएम व शनिवार को 37 एमएम बरसात हुई है। प्री मानसून की अत्यधिक बरसात है, जो मानसून में देखने को मिला करती थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार पहुंचे मौके पर नुकसान का लिया जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आश्चर्य चकित हुए मौके पर पहुंचे लोग, ऐसी मचाई साइक्लोन ने तबाही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेयर हाऊस के सामने स्थित एक फैक्ट्री में भी हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेयरहाऊस से उड़े टिन शेड आध किलोमीटर दूर एक खेत के पोल पर मिले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना जीएसएस का बिजली तंत्र ध्वस्त हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो पेड़ और पोल हुए धराशाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना व बरजांगसर में गिरे ट्रांसफार्मर, बिजली सप्लाई ठप्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना व बरजांगसर में गिरे ट्रांसफार्मर, बिजली सप्लाई ठप्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज की तेज हवाओं से सैंकड़ो पेड़ गिरे है।