June 6, 2026
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.20.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। शनिवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज हवा व बरसात ने शहरी व ग्रामीण जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे, डेलवां, गुसाईंसर बड़ा, आड़सर पुरोहितान, समंदसर, लखासर, बेनीसर, भोजास, लिखमादेसर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, देराजसर, दुलचासर, टेऊ, पूनरासर, ऊपनी, बाना, रीड़ी, बरजांगसर, सोनियासर, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सातलेरा, तोलियासर, जैतासर, आड़सर पुरोहितान, धीरदेसर सहित पूरे अंचल में जमकर बरसात हुई है।
गांव लखासर में गणेशाराम सांसी व भंवरलाल नायक के मकान में बने कच्चे कमरे गिर गए। वहीं गांव की गुवाड़ में स्थित मदनलाल नाई के घर में पानी घुस गया। परिवार को गृहस्थी का सारा सामान भीग जाने से खासा नुकसान हुआ। सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधनसिंह खिलेरी मौके पर पहुंचे और पानी निकासी का प्रबंध करवाया। गांव सातलेरा की रोही में हुकमाराम जाखड़ के खेत में घर के बाहर बने एक कमरे के टिन शेड उड़ गए और यहां रखा 10 कट्टे ग्वार भीग गया। वहीं कस्बे में द्वारकाधीश गौशाला में गौवंश के बनाया छपरा गिर गया। रोही में बनी ढाणियों में बाहर रखा सामान आंधी से अस्त व्यस्त हो गया। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार की गलियां जलमग्न हो गई वहीं मोमासर बास के वार्ड 9 और बिग्गाबास के वार्ड 12 में कई घरों में पानी घुस गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में गणेशाराम सांसी व भंवरलाल नायक के मकान में बने एक एक कमरे गिर गए, गनीमत रही कोई चोटिल नहीं हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में मोहनराम नाई के घर घुसा पानी, गृहस्थी का सारा सामान भीग गया, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी पहुंचे मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास के वार्ड 9 में लोगों के घरों में घुसा पानी, गलियों में भरा पानी, पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया सहित नागरिकों ने नाले लगाए जाने की पुरानी मांग दोहराई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा गांव की रोही में हुकमाराम जाखड़ के खेत में उड़े टिन शेड, 10 कट्टे ग्वार भीग गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में पशुचिकित्सालय के निकट एक घर पर गिरा पेड़, पानी की टंकी टूटी, मार्ग हुआ अवरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील वाली गली में घरों से टिन शेड के पतरे आकर गिरे सड़क पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा की रोही में खेतों में सामान अस्त व्यस्त हो गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर रोही का मार्ग पेड़ गिरने से हुआ अवरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर कई जगहों पर टूटी सोलर प्लेट वाली लाइटों के पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी की रोही में टूटे पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श कॉलोनी में गिरा पोल, तार गिरा सड़क पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा गांव की गलियों में भरा पानी, गिरे पेड़।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पीपासरिया की रोही में ओमप्रकाश गोदारा के खेत में गिरा पोल, हुई आपूर्ति बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में स्थित खेतों में खासा नुकसान हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में गिरे पोल, ट्रांसफार्मर और कई पेड़, जन जीवन हुआ प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में ध्वस्त हो गया बिजली तंत्र, ट्रांसफार्मर गिरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास श्याम धोरा के पास गिरे दो बिजली पोल, रहवासियों ने खतरे का अंदेशा जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में मंदिर फांटे के पास गिरा पेड़े हटवाया गया क्रेन से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य बाजार में खुले चैंबर में फंसी टैक्सी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीद्वारकाधीश बाबा रामदेव गौसेवा समिति में छपरा ढह गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना की रोही में गिरा ट्रांसफार्मर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में वार्ड 12 में गलियों में भरा पानी, लोगों के घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की गलियां हुई जलमग्न, मुख्य बाजार में भरा पानी।