June 6, 2026
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.50.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। बालीदेवी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को 10 जून तक रिमांड पर लिया और शुक्रवार को क्राइम सीन का री-क्रिएशन किया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि 2 जून की सबह बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में झालावाड़ निवासी 35 वर्षीय महिला बालीदेवी का शव मिला और इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी उसके साथी फूलचंद भील को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हत्या के आरोपी फूलचंद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया और 10 जून तक पांच दिन की रिमांड पर लिया। आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर घटना के सीन का री क्रिएशन किया गया और वारदात के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की गई।