June 8, 2026
WhatsApp Image 2026-06-08 at 08.10.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। हाइवे पर बीती रात 3 बजे दो ट्रकों में टक्कर हुई जिसमें एक चालक चोटिल हुआ। हाइवे पर एक ओर का रास्ता अभी भी प्रभावित है।
रात 3 बजे लखासर टोल प्लाजा के निकट हाइवे पर दो ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें थे। एक ट्रक ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी जिससे पीछे के ट्रक का चालक चोटिल हुआ। टोल की मेडिकल टीम ने उसका उपचार किया। दोनों ट्रक मिट्टी से भरे थे और अत्यधिक लोड होने के कारण अभी तक सड़क से हटाए नहीं जा सकें है। इससे एक ओर का मार्ग भी अवरूद्ध व आवागमन में एक ओर का सड़क मार्ग उपयोग में आ रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों ट्रकों को सड़क से हटाने की कार्रवाई सोमवार को सुबह की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर दो मिट्टी से भरे ट्रक टकराए, एक ओर का सड़क मार्ग हुआ बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिट्टी से भरे दो ट्रकों से रास्ता रूका, सोमवार को होगा क्लीयर।