June 8, 2026
WhatsApp Image 2026-06-08 at 07.48.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ आधे से अधिक शहर में 12 घंटे से अधिक समय होने के बाद भी बिजली गुल है। बिजली नहीं होने से लोग बुरी तरह से परेशान है। घरों में छतों पर पानी की टंकियां खाली हो गई है और रात भर से गर्मी ने खूब सताया है। रात लोगों ने चारों तरफ एक दूसरे को फोन कर बिजली के बारे में जानकारी लेने में गुजारी। बच्चे बुजुर्ग गर्मी से खासे परेशान हुए और लोग रात भर सो नहीं पाए। नागरिक विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जता रहें है। शहर में आड़सर बास, कालूबास, मोमासर बास व कुछ एरिया बिग्गाबास सहित माणक चौक (रानी बाजार से जैन बुक डिपो तक का इलाका) बिजली ठप्प होने से बुरी तरह से प्रभावित है। शहर में रविवार शाम बरसात आने से पहले बिजली हुई बिजली कटौती से अब तक करीब 80 प्रतिशत से अधिक घरों की आपूर्ति बंद है। रात के उपजिला अस्पताल फीडर, वीआईपी फीडर, बिग्गा लाईन (आई हॉस्पिटल इलाका), पुरानी सिटी फीडर (घुमचक्कर से लेकर मुख्य बाजार तक का एरिया) रेलवे स्टेशन फीडर, देर रात चालू कर दिया गया।
धोलिया जीएसएस की लाइन में 33 केवी का टॉवर गिरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू रोड पर वन क्षेत्र में 33 केवी टॉवर गिर गया है। जिसे दुरस्त करने में समय लग रहा है। वहीं हाईस्कूल के निकट एक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार सुबह 11 बजे तक आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहा है। कालूबास व आड़सर बास को गुसाईंसर बड़ा की लाइन के साथ जोड़कर बिजली विभाग ने ना केवल अव्यवहारिक कार्य किया, बल्कि शहर की जनता को बेवजह बिजली समस्या में खड़ा कर दिया है। इस लंबी लाइन में फाल्ट होने पर आधे से अधिक शहर की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित होती है। गत चार दिन से इस शहरी क्षेत्र में लगातार कटौती से लोग बुरी तरह से परेशान है। रविवार को दिनभर बिजली गुल रही और रात को भी सारी रात बिजली गुल रही। इस क्षेत्र में आने वाली दुकानों व निजी कार्यालयों में भी लोग परेशान होते हुए बिजली विभाग को खरी खोटी सुना रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर वनक्षेत्र में 33केवी का टॉवर गिरा, दुरस्त करने में लग रहा समय, 11 बजे तक बिजली सुचारू करने का प्रयास।