June 18, 2026
0000

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन को श्रीडूंगरगढ़ से मिला समर्थन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के सातवें दिन बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेत्री अंजू पारख भी धरना स्थल पहुंचीं और धरने को समर्थन दिया। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं के साथ आंदोलन को समर्थन देते हुए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीजों की सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। पारख ने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए और अस्पताल की अव्यवस्थाओं को जल्द दूर किया जाना चाहिए।

शहीद हेमू कलानी पार्क में जारी है योगाभ्यास
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में योगाचार्य डॉ. ओमप्रकाश भुवाल के मार्गदर्शन में नि:शुल्क योगाभ्यास लगातार जारी है। प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे आयोजित हो रहे योग सत्र में बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सरपंच ने जनसुनवाई में उठाई मांग, स्कूल में ज्वाइन हुए व्याख्याता, ग्रामीणों ने जताया आभार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर में लंबे समय से रिक्त चल रहे वाणिज्य संकाय के पद पर भवानी शंकर शर्मा ने बुधवार को व्याख्याता के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। गांव के बाबूलाल गर्ग ने बताया कि विद्यालय में वाणिज्य संकाय का पद खाली होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय सरपंच जुगराज संचेत ने जनसुनवाई में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के समक्ष मांग रखी थी। मांग पर कार्रवाई होने के बाद व्याख्याता की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों ने आभार जताते हुए शिक्षक का सम्मान किया। इस दौरान सरपंच जुगराज संचेत, विद्याधर शर्मा, मनफूल गोदारा, बाबूलाल गर्ग, मालाराम नाई, गौरीशंकर खटीक सहित विद्यालय स्टाफ के प्रभाकर, परमेश्वर गोदारा, दिलीप एवं अन्य मौजूद रहे।