







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम में आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित तोलियासर, गोपालसर, दुलचासर, पुन्दलसर तथा आसपास के गांवों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बारिश के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है। आप भी देखें कुछ खास फोटो









