June 18, 2026
01-2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 18 जून 2026। 19 जून शुक्रवार को 132 केवी जीएसएस कितासर में रखरखाव कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता (JEN) वीरेन्द्र कड़वासरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके चलते सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 132 केवी कितासर से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों का शटडाउन रहेगा। शटडाउन के कारण गांव कितासर, बिग्गा, बिग्गा बास, रामसरा, अमृतवासी, शीतल नगर एवं धीरदेसर चोटियान क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जेईएन वीरेन्द्र कड़वासरा ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा विद्युत विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग प्रदान करें। रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।