August 29, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2021। श्रीक्षात्र पुरूषार्थ फांउडेशन श्रीडूंगरगढ़ व श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना श्रीडूंगरगढ़ ने कस्बे के गांधी पार्क में आज वीरशिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में प्रताप के बलिदानों को याद किया गया और प्रताप के स्वातंत्र्य प्रेम व राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना ही राष्ट्र प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण बताया गया। वक्ताओं ने आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम में छोटुसिंह, जेठुसिंह, भवानी सिंह, भागीरथ सिंह, विजय सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नरपत सिंह, रिपुसिंह, दशरथसिंह, सवाई सिहं, शक्तिसिंह, ओमपाल सिंह, विशन सिंह, जयपाल सिंह, भैरूसिंह, महेन्द्र राजपुत, मंगेज सिंह ने प्रताप की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की और राष्ट्र प्रथम का प्रण लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराणा प्रताप को याद कर युवाओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।