August 29, 2026
IMG-20260707-WA0072

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। मंगलवार देर शाम अंधेरा ढलने के साथ ही स्टेट हाइवे पर हुआ दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। गांव तोलियासर के निकट एक नील गाय, पिकअप और मोटरसाइकिल दुर्घटना की चपेट में आ गए। नील गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं बाइक सवार दो युवक रायसिंहनगर निवासी मदन व बिल्लू घायल हो गए। मौके से घायलों को निजी वाहन में अस्पताल लाया गया व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों युवकों को होश नहीं आया और इन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल संदीप कुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना किया। संदीप कुमार ने बताया कि पिकअप व बाइक क्षतिग्रस्त हुई व नील गाय की मृत्यु हो गयी।