May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव का रोमांच छाया है और प्रति व्यक्ति, प्रति घर, प्रति गली में चुनाव चर्चाओं में नागरिक व्यस्त है। दौर अब ये आया है कि जनता भी जागरूक है और वोट देने से पहले अपने प्रत्याशी को अपने बीच का साथ का देखना चाहती है। कार्यालयों के उद्घाटन से लेकर घर घर प्रचार का दौर प्रारम्भ हो गया है परन्तु आप सीधा संवाद करें अपने वार्ड के प्रत्याशियों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से। टाइम्स के विशेष शो जनता की अदालत की पहली कड़ी आज शाम 6 बजे से लाइव होगा व आज वार्ड 38, 39, 40 के हालातो से पूरे क्षेत्र की जनता रूबरू होगी। वार्ड 38,39 ओर 40 के मतदाताओं से आग्रह के वे आज शाम 6 बजे दधिमती मंदिर के पास ज्यादा से ज्यादा पहुंचे और अपने अपने वार्ड के प्रत्याशियों से परिचित हों व फिर उन्हें आगामी पांच सालों की भोलावण देवें और प्रत्याशी भी आप सभी से मन की बात करेंगे, होगा जनता और प्रत्याशियों के बीच सीधा संवाद।