






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। भाजपा के नोखा प्रधान प्रतिनिधि और श्रीडूंगरगढ़ के भाणेज आत्माराम तर्ड आज श्रीडूंगरगढ़ चुनाव प्रचार में उतरें और वार्ड 6 की गलियों में वार्डवासियों की मान मनुहार करते नजर आएं। वार्ड में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा नेता जुगलकिशोर तावणियां ने तर्ड का स्वागत किया व भाजपा कार्यकर्ताओंने तावणियां का सम्मान किया। दोनों नेताओं ने भाजपा का बोर्ड बनाने का आव्हान कार्यकर्ताओं से किया है व वार्डवासियों को सही हाथों में वार्ड की बागडोर थमाने की बात कही। दोनों नेताओं ने वार्ड के बुजुर्गों को से आशीवार्द लिया व युवाओं से वार्ड के विकास के लिए साथ देने की मांग की। तावणियां ने कहा कि तर्ड ने कहा पूरे देश की आवाज भाजपा है और जनता जानती है कि इस पार्टी ने विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाया है। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें व वार्डवासी भी उनके साथ रहें। बता देवें यहां तावणियां की पुत्रवधू प्रीति शर्मा प्रत्याशी है। वार्ड के मोहल्ला तेलियान में आयोजित इस कार्यक्रम में असगर अली चोपदार, रोशन अली सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने जुगल किशोर तावनिया को अपने सुख दुख का साथी बताते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रीति शर्मा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।






