May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2021। जैसे देश के सैनिक देश की रक्षा कर रहे है वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी एवं विचारधारा के लिए अपना सर्मपण कर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा करने वाले सांस्कृतिक यौद्धा है। अब आवश्यकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को विजयी बनाएं। ये आह्वान भाजपा नेताओं ने आज वार्ड 31 में भाजपा प्रत्याशी प्रिशु स्वामी के चुनाव कार्यालय उदघाटन में उपस्थित वार्डवासियों से किया। सभी वक्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिबिंब बताया एवं देशहित में भाजपा को वोट करने की अपील की। इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कांग्रेस के बोर्ड पर काबिज होने के बाद हर शहर में बसे हुए बिना पट्टे वाले लोगों के घरों पर जेसीबी चला कर भूमाफियाओं के माध्यम से भू-भ्रष्टाचार करने का उद़्देश्य बताया एवं शहर की सुरक्षा के लिए हर हालत में भाजपा का बोर्ड बनना जरूरी बताया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक ने गत 21 दिसम्बर को अलसुबह अंधेरे में पालिका के माध्यम से लोगों के घरों को तोड़ने का काम कर अपना घोषणा पत्र जारी करने की बात कही एवं उपस्थित लोगों को भाजपा सिंबल को ही अपना प्रत्याशी मानने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी ने किया एवं पूर्व पार्षद जगदीश स्वामी ने स्वागत भाषण दिया। भारत माता के पूजन से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन प्रत्याशी प्रिशु स्वामी के आभार ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक नागपाल, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, कुंभाराम सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, बजरंग सारस्वा, अग्रसिंह पडिहार, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के वयोवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता मालाराम गुरावा ने की एवं इस दौरान वार्ड में आए भाजपा नेताओं का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया। इस दौरान सभी नेताओं ने स्वागत पर आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाते हुए पार्टी को विजयी बनवाने का जिम्मा दिया।
इस दौरान भीयांराम सारस्वा, रमेश तिवाड़ी, मूलचंद दुगड़, विश्वनाथ खाती, भगवाननाथ सिद्ध, पूर्णनाथ, ओमनाथ, धन्नेसिंह राजपुत, लेखनाथ, शेराराम जाट, नारायण दास स्वामी, सीताराम स्वामी, रामचंद्र पुरोहित, प्रह्लाद पुरोहित, सत्यनारायण कुदाल, दुल्हाराम माली, दानाराम गिवारिया, हंसराज गिवारिया, मन्नु गिवारिया, विजय कुमार वाल्मीकि, लक्ष्मीनारायण सोनी, मानमल शर्मा, धर्मचंद, भगवान नाई, हरिराम नाई, कानजी नाई, नरेन्द्र, डूंगरमल राणा, रतनाराम राणा, जगदीश मेघवाल, जयबहादुर, रामकिशन जाट, मूलचंद सोनी, गंगाजल गुसाईं, डूगरदास, रामलाल सुनार, सागरमल सुनार, नागरमल ओझा, डूंगर गुसाईं, जयकिशन पांडिया, रमेश तिवाड़ी, नरेन्द्र राजपुत, अमित सारस्वत, मनोज व्यास, किसनाराम व्यास, किसन तावणियां, सीताराम गुरावा, भागीरथ गुरावा, प्रवीण सुनार, मुन्नीराम गुरावा, मुन्नीराम तावणियां, दुल्हाराम जाट, कन्हैयालाल गुरावा, जमन सिखवाल, हुलास दर्जी, संतोष सुथार, बजरंग गुरावा, जमालुद्दीन, कोडामल दर्जी, भंवरलाल गुरावा, सुंदरलाल भादाणी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहें।