May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव की रोचकता बढ़ती जा रही है और आरोपों के वार सभी पार्टियों के जारी है। आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि अब श्रीडूंगरगढ़ में भ्रष्टाचार का अंत होगा व ईमानदार राजनीति का नया अध्याय आरंभ होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि शहर में बदले की भावना से राजनीति की गलत परिपाटी प्रारंभ हो रही है जिसे जनता को मुंह तोड़ जवाब देकर यहीं रोक देना चाहिए। विकास मंच व माकपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील नागरिकों से दोनों नेताओं ने की।मंच व माकपा नेता साझा रूप से वार्ड 2 के हनुमान मेघवाल, वार्ड 25 के मोहमद आरिफ, वार्ड 10 के मोहमद ताहिर, वार्ड 20 के साजिद, वार्ड 11 के विवेक लावा, वार्ड 23 के सोनू रेगर, वार्ड 40 के राम कुमारी, वार्ड 36 के यश, वार्ड 15 की रुबीना, वार्ड 14 के किशोर कुमार, वार्ड 32 की गीता देवी के कार्यालयों का उदघाटन किया। प्रत्याशियों के पक्ष में विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में पट्टे के नियमन संबधित समस्या हो या पानी, बिजली से जुड़ी हुई मूलभूत आवश्यकताओं का निवारण किया जाएगा। पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने इस बार श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच का बोर्ड बनने के बाद आमजन की मूलभूत समस्याओं के निवारण के लिए दोनों पार्टियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किए जाने की बात कही।