August 29, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक दु:खद घटना और हुई जिसमें एक 7 वर्षीय मासूम बालिका की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है।

क्षेत्र के गांव बिग्गा की रोही में हेमाराम पुत्र जेठाराम नायक अपने खेत में ढाणी बनाकर रह रहा था। सुबह करीब 10 बजे हेमाराम की 7 साल की बेटी ज्योति खेलते हुए डिग्गी में गिर गई। डूबने से बालिका की मौत हो गई। बालिका के चाचा ने उसे निकाल कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतका के पिता हेमाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई है। सरपंच जसवीर सारण ने भी घटना पर शोक जताया।