






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में चुनाव के मौके पर रोचक उलटफेर देखने को मिल रहा है। वार्ड 19 में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी रमाकांत झंवर ने अपने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आज भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। झंवर ने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है और नागरिक कमल को वोट देवें। झंवर गोपाल बिहाणी के पक्ष में आ गए है और गोपाल बिहाणी व मांगीलाल तापड़िया ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।




