






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। किसान आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के युवा नेता रामेश्वर लाल जाखड़ को क्षेत्र के युवा आज श्रधांजलि देंगे। विदित रहे कि किसान आंदोलन के समर्थन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, संयुक्त किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर क्षेत्र के सभी टोल प्लाजा को टोलमुक्त करवाने में अपनी भूमिका निभा रहे है। यही भूमिका निभाते हुए जाखड़ को सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बना दिया था। आज अपने साथी और नेता रिड़ी निवासी युवा रामेश्वरलाल जाखड़ जो कि यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हुए है, उनको श्रद्धांजलि देने हेतु हाइवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे सभा आयोजित होगी। श्रद्धाजंलि सभा के पश्चात युवा उनके पैतृक गांव पहुंच कर परिजनों को सांत्वना भी देंगे।



