May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2021। विहिप की अगुवाई राम मंदिर निर्माण से प्रति व्यक्ति को जोड़ने के अभियान में आज गांव झंझेऊ, बेनीसर, हेमासर, जोधासर में समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के भैराराम डूडी, गौरीशंकर तावणियां, भागुनाथ उपसरपंच सेरूणा, श्रवणराम माली, रतनलाल सारस्वा, गौरीशंकर स्वामी ने इन गांवो का दौरा किया और समितियों का गठन किया। डूडी ने कहा कि पूरे उपखंड में सभी सनातन धर्मी इस अभियान से जुड़े और समर्पण निधि में अपना योगदान दें कर राम मंदिर निर्माण से जुड़ें। झंझेऊ में समिति प्रमुख भंवरसिंह, सह प्रमुख लाधूसिंह व बन्नानाथ, कोषप्रमुख कल्याणसिंह के नेतृत्व में समर्पण निधि का कार्य सौंपा। बेनीसर में समिति का गठन कर प्रमुख के पद पर किशनलाल सिंवर, सहप्रमुख अशोक डोगीवाल, कोषप्रमुख रेंवतनाथ सहित कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमासर में समिति प्रमुख दुल्हाराम तावणियां, सहप्रमुख किशनलाल सारस्वा, कोष प्रमुख अशोक सारस्वा सहित सदस्यों को शामिल कर गठन किया गया है। जोधासर में समिति प्रमुख किसननाथ, सहप्रमुख सुरेन्द्र स्वामी, कोषप्रमुख मोतीसिंह सहित अनेक सदस्यों को राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोधासर में समिति का गठन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में बेनीसर समिति का गठन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर में समिति का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंझेऊ में राम मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया।