


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2026। मारपीट कर दोनों पैर तोड़ देने के आरोप में थानाधिकारी कश्यप सिंह ने चार युवको को अरेस्ट कर हवालात में बंद किया है।
बीती रात गांव जाखासर से थानाधिकारी कश्यप सिंह ने चार आरोपी युवक बैरासर निवासी 23 वर्षीय सोहनराम जाट, 23 वर्षीय सीताराम जाट तथा जाखासर निवासी 24 वर्षीय भंवरलाल जाट, 24 वर्षीय सहीराम जाट को गिरफ्तार किया। सिंह ने बताया कि चारों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें परिवादी ओमप्रकाश जाट निवासी जाखासर नया ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके पिता गोपीराम जाट के साथ 8 अगस्त की शाम थार गाड़ी में आकर उन्हें घेरकर लाठियों से मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। मामले में पीड़ित के दोनों पैरों में फैक्चर आए। इस मामले में जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित होने पर चारों युवको को थानाधिकारी ने हवालात में पहुंचाया है।




