September 2, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव 2026 की एक बड़ी खबर निर्वाचन विभाग से आई है।
बुधवार को नाम वापसी के दिन छह प्रत्याशियों ने पर्चे उठा लिए है। वहीं बता देवें आज शाम 6 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी व गुरूवार दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। कुल 234 नामांकन में से 183 उम्मीदवार रहें व अब इनमें से 6 कम हो जाने पर 40 वार्डों में 177 पार्षद प्रत्याशी मैदान में रहें है। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने बताया कि वार्ड 6 कमला देवी सत्यनारायण निर्दलीय, वार्ड 27 गुड्डी देवी भोजनाथ निर्दलीय, वार्ड 18 में संतोष सीताराम, वार्ड 8 में मघराज सोहनलाल, विकास कुमार विष्णुकमार व सुरेंद्र भीखाराम ने अपने पर्चे वापस ले लिए है। वार्ड 8 में 11 पर्चे भरे गए थे जिनमें से 3 खारिज हो गए व 3 निर्दलीय ने पर्चे उठा लिए है। यहां अब 5 प्रत्याशी मैदान में है।
चुनाव की सभी तथ्यात्मक व विश्लेषणात्मक खबरों के लिए आप सीधे जुड़े रहें एकमात्र प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।