September 2, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2026। दहेज की मांग को लेकर पत्नी से मारपीट करने व पीहर वालों के आने पर गाली गलौच कर पांच लाख नगदी व मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप में एक पीड़िता ने पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बिग्गा निवासी सुमन कंवर ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह परसनेऊ निवासी आरोपी जीतूसिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत के साथ 2016 में हुआ। विवाह में उसके पिता ने दहेज का सभी सामान, नगदी, गहने दिए। विवाह के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज कम देने पर नाराजगी जताई। आरोपियों ने पांच लाख नगदी व एक मोटरसाइकिल लाकर देने पर ही अच्छे से रखने की बात कही। पीड़िता के पीहर पक्षीय परिवार ने सब ठीक हो जाने का आश्वासन देते हुए हर बार उसे कपड़े नगदी देकर विदा किया। उसके दूसरे पुत्र के जन्म पर ससुराल वालों ने छूछक के नाम पर अपनी दहेज की मांग दोहराई। आरोपियों ने 1 सितंबर की शाम 5 बजे उसके साथ मारपीट की व पति ने हथोड़े से सिर पर वार किया। पीड़िता बच्चों के साथ पड़ोसी के घर छूप गई व उसको परिजन माता पिता व भाई पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें मांग पूरी किए बिना घर नहीं बसाने की धमकी दी। पीड़िता गांव बिग्गा आ गई और थाने पहुंचकर न्याय की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुभाष कुमार को दी है।