


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। क्षेत्र में बाइक चोर एक्टिव है और लगातार बाइक चोरी की वारदातें कारित कर रहें है। बुधवार को उपजिला अस्पताल में आए एक मरीज की बाइक चोर ले गए।
मोमासर बास निवासी परिवादी सिकंदर अली पुत्र अब्दुल रहमान ने थानाधिकारी को परिवाद देते हुए बाइक बरामद करवाने की मांग की। परिवादी ने बताया कि बुधवार को वह डॉक्टरी जांच के लिए उपजिला अस्पताल गया। यहां अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गया और जब करीब 2 बजे लौटा तो देखा उसकी बाइक मौके पर नहीं थी। उसने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत देते हुए आरोप लगाए। वहीं आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक मास्क पहने युवक के बाइक चोरी कर ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता देवें अस्पताल प्रशासन द्वारा लगातार स्थाई पुलिस कार्मिक की तैनाती की मांग स्थानीय व प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है।













