


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2026। कितासर बीदावतान की रोही में एक ही रात में 103 हरे खड़े पेड़ खेजड़ी के काटने के विरोध में आज लगातार 13वें दिन धरना जारी है। यहां मौके पर कंपनी द्वारा काम शुरू करते हुए ट्रेक्टर दौड़ाए जा रहें है। ग्रामीणों ने कंपनी पर दादागिरी व प्रशासन पर आंखे मूंद कर बैठकर पक्षपात के आरोप लगाए है।
बता देवें कितासर भाटियान की रोही में 300 बीघा में सोलर प्लांट लगाया जाना है, यहां करीब 20 बीघा भूमि से एक ही रात में 103 खेजड़ी काट डाली गई। इसे लेकर शेष भूमि पर भी खेजड़ी के हरे खड़े पेड़ काटे जाने का अंदेशा ग्रामीण लगातार जता रहें है। यहां धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा जबरन धुआंधार ट्रेक्टर दौड़ाए जा रहें है। पर्यावरणप्रेमियों ने इस मामले में वन विभाग के मौका पंचनामा व पटवारी रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौके पर महेंद्रसिंह, राजू व्यास, गोपाल नैण, श्रीभगवान व्यास, कुंदनाराम, सुनील, कालूसिंह, पृथ्वीसिंह, शेरसिंह सहित अनेक ग्रामीण युवा पहुंचे और विरोध जताया। युवाओं ने कंपनी व ट्रेक्टर चालकों पर दादागिरी नहीं करने व प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की है।













