September 3, 2026
WhatsApp Image 2026-09-03 at 21.44.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 03 सितंबर 2026। नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा के बीकानेर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में मुख्य बैठक आयोजित हुई। जिसमे भाजपा नेता एवं प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मंथन हुआ। बैठक में द्विवेदी सहित केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश सरकार के मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एंव जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया जोशी का अभिनंदन, संगठन के लिए पूरी ताकत से जुटने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के युवा भाजपा नेता अनिल जोशी का अभिनंदन किया। जोशी प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बन कर पहली बार मेघवाल के आवास पहुंचे थे। इस मौके पर मेघवाल ने जोशी को पार्टी हित में सक्रियता के साथ कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की प्रेरणा दी।

हरीश द्विवेदी के स्वागत में सक्रिय रहे जोशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी के बीकानेर दौरे पर अनिल जोशी ने उनका स्वागत किया। द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और विकास व सुशासन का संदेश जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बीकानेर में चुनावी गतिविधियों के बीच जोशी की लगातार सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में खासी चर्चाएं हो रही है।